पश्चिमी दिल्ली : भलस्वा डेयरी थाने के मालखाने में आग लगने से वहां खड़ी करीब एक दर्जन गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना होली के दिन पेश आई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुलिस ने नशे में धुत लोगों पर कार्रवाई की थी। उनके वाहन जब्त किए थे। हो सकता है कि उन्हीं में से किसी ने गुस्से में आकर मालखाने में खड़ी गाड़ियों को आग लगा दी हो। मगर पुलिस ने इस तरह की बात से फिलहाल इनकार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की साइंटिफिकली तारीके से जांच कराई जा रही है।
वहीं पुलिस आस-पास सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। पुलिस के मुताबिक भलस्वा डेयरी थाने में जब्त वाहनों को रखने की जगह नहीं है। इसीलिए थाने से करीब एक किलोमीटर दूर गुरुद्वारे के पास मालखाना बनाया गया है। जहां जब्त गाडियों को रखा जाता है। गुरुवार को वहां खड़ी गाड़ियों में रहस्यमय हालात में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।


Download Android App
Download iOS App



