दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का मौसम अब धीरे-धीरे खत्म हो गया है। दिनभर खिली हुई धूप से लोग वसंत के मौसम का आनंद ले रहे हैं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
अधिकतम तापमान रहा 25 डिग्री सेल्सियस
राजधानी में वसंत पंचमी के दिन यानी बुधवार को दिनभर खिली हुई धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। गुरुवार को दिन में आसमान साफ रह सकता है। वायुमंडल की निचली सतह पर मौजूद हल्के बादलों और लगातार चलने वाले कोहरे के चलते लोगों को इस बार कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। लेकिन, अब दिनभर खिली हुई धूप निकल रही है और लोग वसंत के मौसम का आनंद लेने लगे हैं।
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला, जोकि दिन चढ़ने के साथ ही साफ हो गया। सुबह करीब आठ बजे तक ज्यादातर जगहों पर धूप निकल आई। दिनभर तेज धूप निकली रहने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य एक डिग्री कम था। यहां पर आर्द्रता का स्तर 97 से 45 फीसदी तक रहा


Download Android App
Download iOS App



