प्रेमी-प्रेमिका को कमरे में बंद कर पिटवाया, रंजिश में कर दी पवन की हत्या

Summary :

West Delhi Crime News : द्वारका में प्रेमी-प्रेमिका को कमरे में बंद कर लोगों से पिटवाने की रंजिश में युवक ने पवन यादव की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के कट्टों में बांधकर टेंपो से सेक्टर-8 के गंदे नाले में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी भूपेंद्र पाल उर्फ नन्हे (24) को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया है। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि एसीपी सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार और रमेश चंद के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राकेश दिनेश की…

West Delhi Crime News : द्वारका में प्रेमी-प्रेमिका को कमरे में बंद कर लोगों से पिटवाने की रंजिश में युवक ने पवन यादव की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के कट्टों में बांधकर टेंपो से सेक्टर-8 के गंदे नाले में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी भूपेंद्र पाल उर्फ नन्हे (24) को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया है।

डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि एसीपी सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार और रमेश चंद के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राकेश दिनेश की टीम आरोपी को पकड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को सेक्टर-8 स्थित शुक्र बाजार रोड के पास नाले से एक अत्यधिक सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। शव प्लास्टिक के कट्टों में रस्सी से बंधा था।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ से मृतक की पहचान पूर्णिया, बिहार निवासी पवन कुमार यादव (45) के रूप में हुई। पवन पिछले करीब 10 वर्षों से बगडोला गांव में रह रहा था और बीएसईएस कार्यालय में हेल्पर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने पवन के आखिरी बार देखे जाने से लेकर शव मिलने तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

इसमें 26-27 अगस्त की रात एक लोडिंग टेंपो संदिग्ध हालत में इलाके से निकलता दिखाई दिया। टेंपो का रास्ता शव मिलने वाली जगह तक जाता मिला और करीब 25 मिनट बाद वह वापस उसी इलाके में लौट आया। जांच में टेंपो मालिक भूपेंद्र पाल की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं।

प्रेमिका के साथ किराए के कमरे में था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी प्रेमिका के साथ किराये के कमरे में था। पवन ने कथित तौर पर कमरे को बाहर से बंद कर दिया और लोगों को बुलाकर दोनों की पिटाई करवाई। इस घटना के बाद आरोपी के मन में पवन के प्रति रंजिश पैदा हो गई। इसी का बदला लेने के लिए उसने पवन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर मृतक के बैंक खाते से कपड़े खरीदे और शव को टेंपो से ले जाकर नाले में फेंक दिया। इसके बाद वह कासगंज भाग गया।

पुलिस ने आरोपी के कमरे से घटना के समय पहने कपड़े, खरीदे गए नए कपड़े और शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल टेंपो बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में अपहरण-सह-हत्या का मामला भी दर्ज बताया गया है।

Sumant Chaudhary