दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी का माना जाता है, जबकि 500 से ज्यादा का एक्यूआई अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है।


Download Android App
Download iOS App



