भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में गुरूवार को दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया।आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।’’
आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में सफदरजंग वेधशाला में बिल्कुल भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि पालम वेधशाला में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान, सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



