‘मोहल्ला क्लिनिक में न हो मुफ्त दवाओं की कमी’, ED की हिरासत से CM केजरीवाल ने दिया आदेश

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत से निर्देश दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को दवाएं तथा जांच सुविधा उपलब्ध हो। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि CM केजरीवाल को मोहल्ला क्लीनिक में जांच में समस्याओं के बारे में सूचना मिली है और उन्होंने निर्देश जारी किए हैं। केजरीवाल ने ED हिरासत से निर्देश दिया, लोगों को मुफ्त दवाओं की कमी न हो ED के हिरासत में केजरीवाल ने यह दूसरा निर्देश दिया है स्वास्थ्य विभाग इन मुद्दों से निपटने के लिए…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत से निर्देश दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को दवाएं तथा जांच सुविधा उपलब्ध हो। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि CM केजरीवाल को मोहल्ला क्लीनिक में जांच में समस्याओं के बारे में सूचना मिली है और उन्होंने निर्देश जारी किए हैं।

  • केजरीवाल ने ED हिरासत से निर्देश दिया, लोगों को मुफ्त दवाओं की कमी न हो
  • ED के हिरासत में केजरीवाल ने यह दूसरा निर्देश दिया है
  • स्वास्थ्य विभाग इन मुद्दों से निपटने के लिए कार्रवाई करेगा- सौरभ भारद्वाज

स्वास्थ्य विभाग करेगा तत्काल कार्रवाई

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इन मुद्दों से निपटने को लेकर तत्काल कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ओर से मिले ताजा निर्देशों से पता चलता है कि हिरासत में होने के बावजूद वह हमेशा दिल्ली के लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पिछले सप्ताह जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी कर शहर के कुछ हिस्सों में पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कहा था। केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।

संघीय एजेंसी करेगी जांच

सूत्रों ने बताया था कि संघीय एजेंसी यह पता लगाने के लिए जांच करेगी कि क्या गिरफ्तार मुख्यमंत्री के ये निर्देश धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की विशेष अदालत के उस आदेश के अनुरूप है जो ED और केजरीवाल को उनकी हिरासत अवधि के दौरान जारी किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News