दिल्ली में AAP का भारी विरोध-प्रदर्शन, बंद किए गए Delhi Metro के तीन स्टेशन

Summary :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ APP का भारी विरोध प्रदर्शन DMRC ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के एक-एक गेट भी बंद किए गए हैं पुलिस ने कहा कि मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा Security Update Due to security reasons, entry/exit at Lok Kalyan Marg Metro station,…

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए।

  • केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ APP का भारी विरोध प्रदर्शन
  • DMRC ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया
  • पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के एक-एक गेट भी बंद किए गए हैं
  • पुलिस ने कहा कि मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा

DMRC के अनुसार, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के एक-एक गेट भी बंद किए गए हैं। DMRC ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 3 तथा केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 5 अगले नोटिस तक बंद रहेंगे।’’

दिल्ली में कई मार्ग बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने राजधानी के मध्य हिस्से में वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगाते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श में कहा कि मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा और तुलगक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। ‘आप’ ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने की घोषणा की है। ईडी ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। परामर्श के अनुसार, कानून व्यवस्था संबंधी विशेष बंदोबस्त के तहत नई दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा।

मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित

यातायात पुलिस ने कहा, ‘‘नई दिल्ली क्षेत्र में सुगम यातायात प्रबंधन के लिए तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या खड़े करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जनता के लिए सामान्य प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, और उपरोक्त सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों को अनुचित पार्किंग और कानूनी निर्देशों की अवज्ञा के लिए उठा लिया जाएगा और मुकदमा चलाया जाएगा।’’ यातायात पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अरबिंदो चौक, तुगलक रोड, सम्राट होटल गोल चक्कर, जिमखाना डाकघर गोल चक्कर, तीन मूर्ति गोल चक्कर, नीति मार्ग गोल चक्कर और कौटिल्य मार्ग गोल चक्कर से वाहनों को दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों को कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग से नहीं निकलने की सलाह भी दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News