दिल्ली में अगले दो दिन तक इन इलाकों में पानी की भारी किल्लत रहेंगी, यहां देखे पूरी जानकारी

Summary :

राजधानी में अगले दो दिन के लिए पानी की समस्या होने वाली हैं इनमें सरस्वती विहार , हर्ष विहार, शारदा निकेतन, प्रीतमपुरा, लॉरेंस रोड, यूजीआर कुछ इलाके शामिल है

भारत की राजधानी दिल्ली में गर्मी का तापमान धीरे-धीरे रंग दिखाता जा रहा हैं। इसी महीने में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा हैं।तो आगामी महीने में मौसम अपना असली रंग दिखाएंगा ।हालांकि, राजधानी में अगले दो दिन के लिए पानी की समस्या होने वाली हैं। दरअसल यह इसलिए हो रहा है क्योंकि डीएमआरजी द्वारा प्रशांत विहार में 1100 मिमी व्यास उत्तर पश्चिम मुख्य के इंटरकनेक्शन में बड़ी मात्रा में काम चल रहा हैं।

आगामी समये में पानी की दिक्कत होने वाली है


जानकारी के मुताबिक, इससे कई कालोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। जलकल विभाग के मुताबिक 28 मार्च शाम और 29 मार्च की सुबह को लोगों को पानी नहीं मिलेगा। हालांकि कुछ जगहों पर कम प्रेशर से पानी पहुंचेगा और ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों के सामने पानी की समस्या सबसे ज्यादा रहेगी।मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर: दो दिन पानी की सप्लाई बाधित रहने पर जलकल विभाग ने लोगों से अपील की है कि रोजमर्रा के खर्च के लिए वह पहले से पानी स्टोर करके रखें। इसके अलावा नगर निगम की तरफ से लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। हालांकि  सरस्वती विहार , हर्ष विहार, शारदा निकेतन, प्रीतमपुरा, लॉरेंस रोड, यूजीआर में पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
24 घंटे शुद्ध जल आपूर्ति करने का लक्ष्य निर्धारित किया है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल जरूरत पढ़ने पर पानी का टैंकर मंगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 और 180011711 पर फोन किया जा सकता है। इमरजेंसी में 27308015 पर काल कर सकते हैं। जलकल विभाग का दावा है कि काल आने पर लोगों को टैंकर से पानी मुहैया कराया जाएगा। वहीं, केजरीवाल सरकार ने राजधानी के प्रत्येक घर में अगले तीन वर्षो में 24 घंटे शुद्ध जल आपूर्ति करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे हासिल करने के लिए सरकार काम कर रही है जिससे दिल्ली में पानी की उपलब्धता में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पहले यहां प्रतिदिन 915 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) पानी उपलब्ध होता था अब यह बढ़कर 985 एमजीडी हो गया है। इससे जल आपूर्ति की स्थिति सुधरी है। साथ ही दिल्लीवासियों को मुफ्त पानी योजना का लाभ मिलता रहेगा।
केजरीवाल सरकार की जल योजना
दिल्ली सरकार आम जनता को लगातार सुविधाएं उपलब्ध कराती जा रही हैं।जिसमें सरकार ने 2015 में जनता को मुफ्त पानी की योजना दी थी जिसमें उपभोक्ता 20.000 लीटर खपत करने वालों के लिए पानी का बिल शून्य आएंगा। इस योजना को केजरीवाल सरकार ने अगले वर्ष भी चालू करने की योजना बनाई थी। हालांकि, इस योजना का लाभ राजधानी के अधिकतर लोग प्रयोग कर रहे हैं।

Desk Team