हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और बीजेपी को समर्थन देने की पेशकश की। बीजेपी नेता जवाहर यादव ने यह जानकारी दी। ये तीन विधायक धर्मपाल गोंडन, नयनपाल रावत और सोमबीर सांगवान हैं। यादव विधायकों के साथ थे।

उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी सरकार को समर्थन देने के इरादे से ये तीनों निर्दलीय विधायक जे पी नड्डा के घर पहुंचे।’’ उन्होंने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीतने वाले निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद भी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं। पृथला सीट से निर्दलीय विधायक रावत ने कहा, ‘‘हमलोग यहां हरियाणा में खट्टर सरकार को अपना समर्थन देने के लिये आये हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



