नई दिल्ली : भ्रष्टाचार के मामले में फंसे तीन अधिकारियों को मुख्य सचिव विजय देव ने दिल्ली सरकार में काम कर रहे तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सरकारी नौकरी से निकाल दिया है। इन सभी अधिकारी-कर्मचारी को कंपलसरी रिटायरमेंट व अन्य दिया गया है। इस संबंध में दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाते हुए मुख्य सचिव विजय देव ने दिल्ली सरकार में काम कर रहे तीन अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
इसमें वेद प्रकाश (एक्स सब रजिस्ट्रार -2 ए पंजाबी बाग-नांगलोई), सुशील भारती (एक्स तहसीलदार, प्रीत विहार) और समीर शर्मा (एक्स तहसीलदार मेहरौली) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश को टिकरी कलां गांव में कृषि भूमि के संबंध में गलत करने के लिए हटाया गया। उन्होंने उक्त मामले में एडीएम व एलएसी को नियम के तहत नहीं बताया।
उक्त अधिकारी ने नियम का उल्लंघन किया। वहीं सुशील भारती को गलत रिपोर्ट देने के लिए कंपलसरी रिटायरमेंट दिया गया है। वर्ष 2011-12 के दौरान उन्होंने सरकारी जमीन, ग्राम सभा की जमीन, अवार्ड जमीन सहित अन्य जमीन को लेकर नियम के तहत काम नहीं किया। जबकि समीर शर्मा को वर्ष 2013 के पीरियड के दौरान करीब 27 बीघा जमीन के संबंध में कंपलसरी रिटायरमेंट दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



