राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक रबड़ फैक्टरी में शनिवार सुबह भयंकर आग लगने तीन लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अनुसार शाहदरा के झिलमिल क्षेत्र स्थित हार्डवेयर फैक्टरी में सुबह करीब नौ बजे आग लग गई।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष की जान चली गई। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की जानकारी सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर मिली और इसके बाद दमकल विभाग की 26 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इमारत में और लोग फंसे हैं या नहीं। गौरलतब है कि बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा बनाने के कारखाने में पिछले साल जनवरी में लगी आग में भी 10 महिलाओं और सात पुरुष सहित 17 लोगों की जान चली गई थी।


Download Android App
Download iOS App



