दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी दिल्ली में किसी बड़ी टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। पुलिस को इनकी संदिग्ध हरकतों की गुप्त सूचना मिल गई थी, जिसके बाद स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी जांच और निगरानी की मदद से इन तीनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इन शूटर्स को विदेश में बैठे नेटवर्क के जरिए जानकारी दी जा रही थी, जिसके बाद वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
दिल्ली के कई अन्य वारदातों में थे वांटेड
शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए शूटरों को विदेशों में बैठे गैंग के नेटवर्क से निर्देश और टारगेट की जानकारी दी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी दिल्ली की कई अन्य वारदातों में भी वांटेड थे और पहले भी टारगेट किलिंग के मकसद से फायरिंग कर चुके हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और विदेशी नेटवर्क के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।
दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है। वे टारगेटेड किलिंग की प्लानिंग कर रहे थे। इन शूटर्स को विदेश में मौजूद एक नेटवर्क से जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद वे वारदात को अंजाम देने वाले थे। वे दिल्ली में कई घटनाओं में…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ ऑपरेशन
हाल ही में अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI और उसकी सहयोगी एजेंसियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। 7 जुलाई को चलाए गए ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत कम से कम 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान, हथियार और ड्रग्स बरामद किए हैं। इस बड़े ऑपरेशन में मुख्य रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके करीबी साथी गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया के नेटवर्क को निशाना बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App




