सर्दियां आने के साथ ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। बिहार से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इससे दिल्ली से इन ट्रेनों की रवानगी के समय में बदलाव किए गए हैं। गुरुवार को पूर्व दिशा के यात्रियों की काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिहार से आने वाली कई ट्रेनें घंटों देर रहीं। इस कारण दिल्ली से भी उनके प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलने वाली दोनों विशेष ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव हुआ है। उत्तराखंड के कोटद्वार जाने वाली सिद्धबली एक्सप्रेस आज भी देर से रवाना होगी।
ज्यादातर ट्रेनें तय समय पर चल रहीं
रेल अधिकारियों ने कहा है कि ज्यादातार ट्रेनें अपने तय समय पर ही चल रही हैं। कोहरा एवं संरक्षा कार्य के चलते कुछ ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है।
देरी से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें
ट्रेन का नाम देरी
मुजफ्फरपुर- आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (05219) 5.30 घंटे
मुजफ्फरपुर- आनंद विहार टर्मिनल क्लोन एक्सप्रेस (05283) 4.30 घंटे
दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस 4.30 घंटे
गया- आनंद विहार टर्मिनल विशेष (02397) 02 घंटे
भुवनेश्वर- नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 2.5 घंटे
दरभंगा- नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569) 07 घंटे
बरौनी- नई दिल्ली विशेष हमसफर एक्सप्रेस (02563) 5. 45 घंटे
पुरी- योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 2.45 घंटे
मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-पुरानी दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस 3.15 घंटे
लालगढ़- डिब्रुगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 4.15 घंटे
प्लेटफॉर्म पर घंटों को करना पड़ रहा इंतजार
ट्रेनें देर होने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर कोहरा पड़ने और संरक्षा कार्य के कारण ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही। रेलवे द्वारा ट्रेन परिचालन में आ रहीं समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



