सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने टीवी समाचार चैनलों में टीआरपी के आधार पर खबरों के गैर संयमित प्रसारण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तमाम शिकायतों एवं दबाव के बावजूद सरकार मीडिया पर अंकुश लगान के पक्ष में नहीं है लेकिन मीडिया को आत्मनियमन की जरूरत है। आपको बता दें मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि मीडिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पहले पीत पत्रकारिता होती थी, फिर पेड न्यूज, फिर फेक न्यूज और अब टीआरपी पत्रकारिता हो रही है। मीडिया को आत्मनियमन की जरुरत है। टीआरपी के बोझ ने मीडिया की ऐसी स्थिति बना दी है जिसे सुधारना त्ररूरी है।
उन्होंने कहा,‘‘उकसाने वाली खबरें दिखाया जाना अनुचित है। टीवी मीडिया के नियमन से जुड़ निजी संस्था ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के सदस्य भी खबरों को लेकर शिकायतें लेकर आते हैं। सरकार मीडिया की आत्रादी पर विश्वास करती है और इस पर अंकुश लगाने की सोच नहीं रखती। मीडिया को स्वयं अपने ऊपर नियमन की स्थिति लानी होगी। पत्रकारिता के मूल्यों को बचाने का दायित्व स्वयं मीडिया के ऊपर है।
मंत्री प्रकाश जावडेकर ने यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, में दिवंगत पत्रकार एवं विचारक माणिकचंद्र वाजपेयी के मामाजी की जन्मशताब्दी वर्ष के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में उक्त विचार व्यक्त किये। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन राव भागवत थे।


Download Android App
Download iOS App



