उबर ने दिल्ली NCR में उबरईट्स ऐप लॉन्च की

Summary :

NULL

नई दिल्ली : ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर ने आज दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में उबरईट्स ऐप लॉन्च करने की घोषणा।
कंपनी ने आज यहां बताया कि 300 से अधिक रेस्त्रां से भागीदारी करके उबर ग्राहकों को उनका पसंदीदा खाना ऑर्डर करने की सुविधा दे रही है। इस कारोबार को सफल बनाने के उद्देश्य से श्री फैत्र अब्दुल्ला को दिल्ली में उबरईट्स का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।

                                                                                                   source

उबरईट्स इंडिया के प्रमुख भाविक राठौर ने कहा कि इस ऐप को मुंबईवासियों से मिली बेहतर प्रतिक्रिया के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर में इसे लाँच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके वैश्विक विस्तार कार्ययोजना में दिल्ली को शामिल किया गया है। उनकी कंपनी लोगों को उनकी पसंद का खाना, उनकी पसंद के समय पर सबसे तेजी से पहुंचाना है। उबरईट्स दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को डिलीवरी का भरोसेमंद साधन प्रदान करेगी। यह ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी पहुंच तथा क्षमता में व्यापक बढ़ोत्तरी करेगी। इसके अलावा क्षेत्र के सैकड़ों डिलीवरी पार्टनरों को आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

                                                                                                source

उबरईट्स की स्थापना 2014 में लॉस एंजेल्स में स्मॉल डिलीवरी पायलट के रूप में हुई थी। यह दिसंबर 2015 में टोरंटो में एक अलग ऐप के रूप में लॉन्च हुआ। पिछले 18 महीनों में यह काफी तेजी से विकसित हुआ है और आज भारत सहित दुनिया के 27 देशों एवं 97शहरों में यह ऐप उपलब्ध है। यह ऐप आईओएस और एंड्रायड दोनों प्लेटफार्म के लिए है।

Desk Team