एडमिशन लेने से पहले करें चेक, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट, 32 में से Delhi सबसे आगे

Summary :

UGC fake universities list: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में 32 ऐसे यूनिवर्सिटी का नाम जारी किया है, जो फेक है। इसको लेकर UGC ने एडमिशन लेने वाले छात्रों को चेतावनी दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक फेक यूनिवर्सिटी पाए गए हैं. UGC के अनुसार, ये फेक यूनिवर्सिटी बिना मान्यता के डिग्री देते हैं, जो नौकरी, आगे की पढाई या सरकारी सेवाओं के लिए लीगल नहीं माना जाता है। पिछले दो साल में ऐसे यूनिवर्सिटी की संख्या 20 से बढ़कर 32 पहुंच गई है। जिससे छात्र और उनके माता-पिता चिंतित…

UGC fake universities list: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में 32 ऐसे यूनिवर्सिटी का नाम जारी किया है, जो फेक है। इसको लेकर UGC ने एडमिशन लेने वाले छात्रों को चेतावनी दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक फेक यूनिवर्सिटी पाए गए हैं. UGC के अनुसार, ये फेक यूनिवर्सिटी बिना मान्यता के डिग्री देते हैं, जो नौकरी, आगे की पढाई या सरकारी सेवाओं के लिए लीगल नहीं माना जाता है। पिछले दो साल में ऐसे यूनिवर्सिटी की संख्या 20 से बढ़कर 32 पहुंच गई है। जिससे छात्र और उनके माता-पिता चिंतित हैं।

Delhi fake universities: दिल्ली के 12 यूनिवर्सिटी फर्जी लिस्ट में शामिल

UGC के अनुसार, फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट में हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे नए राज्य भी शामिल हैं। वहीं बेंगलुरु में “ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी” के नाम से चल रहे एक संस्थान को भी खास चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में सबसे अधिक 12 फेक यूनिवर्सिटी पाए गए हैं। इनके अलावा यूपी, वेस्ट बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और कर्नाटक में भी ऐसी कई यूनिवर्सिटी चल रही है।

UGC warning student: UGC ने बच्चों से की अपील

विशेषज्ञों के अनुसार, फर्जी यूनिवर्सिटी कम फीस, कम समय में डिग्री और आसान पढ़ाई का लालच देकर छात्रों को जाल में फंसाती हैं। इन संस्थानों में न तो योग्य शिक्षक होते हैं और न ही पर्याप्त सुविधाएं या गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। कुछ संस्थान खुद को विदेशी विश्वविद्यालय बताकर भी छात्रों को भ्रमित करते हैं।

UGC fake universities list: छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी

University Grants Commission ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश से पहले उसकी मान्यता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें। आयोग का कहना है कि सतर्कता और जागरूकता ही फर्जी संस्थानों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

यह भी पढ़ें: सरकार ने 5000 शिक्षकों की निकाली बंपर भर्ती! Lecturer, Teacher और Assistant Teacher के पदों पर युवाओ के लिए बड़ा अवसर

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।