दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पिछले वर्ष तक स्नातक कर चुके छात्रों को यूनिवर्सिटी डिजिटल डिग्री उपलब्ध कराएगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसके जरिए छात्रों को डिजिटल डिग्री सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे जिससे इस प्रक्रिया में तेजी आएगी।
यूनिवर्सिटी की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट को यह जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। यूनिवर्सिटी की ओर से न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह की एकल पीठ को सूचित किया गया कि छात्रों को उक्त पोर्टल पर पंजीयन करवाना होगा, अपनी अकादमिक योग्यता, कॉलेज का नाम आदि जानकारी देनी होगी तथा सत्यापन पूरा होने के बाद डीयू हफ्तेभर के भीतर डिजिटल डिग्री सर्टिफिकेट जारी करेगा।
वेंकैया नायडू ने राज्यसभा कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का किया शिलान्यास
कोर्ट 21 चिकित्सकों की ओर से दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिन्होंने 2018 और 2019 में डीयू से संबद्ध विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस किया लेकिन उन्हें अपने डिग्री सर्टिफिकेट इसलिए नहीं मिल पाए क्योंकि मुद्रक के साथ अनुबंध खत्म हो गया था। कोर्ट ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं को 13 अगस्त तक या इससे पहले डिजिटल डिग्री सर्टिफिकेट जारी किए जाएं।


Download Android App
Download iOS App



