Delhi: अमेरिका के राजदूत गार्सेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से की मुलाकात

Summary :

Delhi: भारत में नियुक्त अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की। बैठक के बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों द्वारा संचालित मानवीय प्रयास के लगभग सभी क्षेत्रों को कवर करती है। India and the United States enjoy a comprehensive global strategic partnership covering almost all areas of human endeavour, driven by shared democratic values. Delighted to meet Ambassador of the…

Delhi: भारत में नियुक्त अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की। बैठक के बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों द्वारा संचालित मानवीय प्रयास के लगभग सभी क्षेत्रों को कवर करती है।

कांग्रेस प्रमुख ने कहा, भारत में अमेरिका के राजदूत, एरिक गार्सेटी, राजनीतिक मामलों के मंत्री-परामर्शदाता, ग्राहम मेयर और चीफ ऑफ स्टाफ, लिसा ब्राउन से मिलकर प्रसन्नता हुई तथा दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की। गार्सेटी ने नयी दिल्ली स्थित खरगे के आवास पर उनसे मुलाकात की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Rahul Kumar Rawat