कुलपति नजमा अख्तर ने प्रकाश जावड़ेकर से की खाली पदों को भरने की अपील

Summary :

प्रकाश जावड़ेकर से जामिया मिलिया की विभिन्न योजनाओं के बारे में बातचीत की और उसे बेहतर विश्वविद्यालय बनाने के लिए मंत्रालय से सहयोग की मांग की।

जामिया मिलिया इस्लामिक विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से खाली पदों को भरने की अपील की है और विश्वविद्यालय के बेहतर विकास के लिए सहयोग एवं समर्थन की मांग की है। प्रो. अख्तर ने सोमवार शाम प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर यह अपील की।

वह जामिया के 100 साल के इतिहास में वहां की पहली महिला कुलपति है। उन्होंने शुक्रवार को कुलपति पद का कार्यभार संभाला था। उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर से जामिया मिलिया की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बातचीत की और उसे बेहतर विश्वविद्यालय बनाने के लिए मंत्रालय से सहयोग की मांग की।

Prakash Javadekar

मानव संसाधन विकास मंत्री ने राष्ट्रीय रैंकिंग में जामिया को 12 वीं रैंकिंग मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की और उम्मीद जतायी कि प्रो. अख्तर के नेतृत्व में इस विश्विद्यालय का और विकास होगा तथा शोध अनुसंधान कार्यों एवं नवाचार को बढ़वा मिलेगा।

प्रो. अख्तर ने विश्विद्यालय में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की मांग की और कहा कि उन्हें विभिन्न परियोजनाओं के लिए फंड भी दिया जाये। प्रकाश जावड़ेकरने उनसे कहा कि वह विश्वविद्यालय के विकास की रूपरेखा तैयार कर दें, उन्हें मंत्रालय भरपूर सहयोग करेगा।

Desk Team