दिल्ली : दो घंटे बाद फिर से शुरू हुई वॉयलेट, ग्रीन और पिंक लाइन मेट्रो सेवा

Summary :

दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट, ग्रीन और पिंक लाइन सेवा तकनीकी कारणों के चलते लगभग दो घंटो तक प्रभावित रही। इस दौरान कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं।

दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट, ग्रीन और पिंक लाइन सेवा तकनीकी कारणों के चलते लगभग दो घंटो तक प्रभावित रही। इस दौरान कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं, जिसकी तस्वीरें यात्रियों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालांकि अब मेट्रो सर्विस को सामान्य कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सचेत करने के लिए सुबह करीब नौ बजे ट्वीट किया था, “वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाओं में विलंब।” डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवाओं में विलंब ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण हुआ।


डीएमआरसी ने करीब साढ़े 11 बजे अपडेटेड ट्वीट करके सेवाओं के सामान्य होने की जानकारी दी। उसने ट्वीट किया,  “सेवाएं सामान्य हो गईं है। हालांकि, किसी अन्य असुविधा से बचने के लिए, अब भी प्रणाली पर नजर रखी जा रही है।”

Desk Team