नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में तीन दिवसीय युवा संसद के समापन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश को बेहतर कानून बनाने वालों की जरूरत है जिनकी सोच भी बेहतर हो। हमें ऐसे नेता, नौकरशाह व राजनीतिज्ञों की जरूरत है तो बड़ी समस्या का सहज समाधान दे सकें।
साथ ही अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा की भी जरूरत है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें युवा संसद से बहुत अपेक्षा हैं। ऐसे युवाओं की जरूरत है जो भविष्य में दिल्ली विधानसभा में बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी युवाओं को कानून के पहलुओं को समझने में मदद मिली होगी।
इस कार्यक्रम के समापन पर विधानसभा सचिव सी वेलमुरूगन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल मौजूद थे। यह आयोजन उनके दिशा निर्देशन में किया गया।


Download Android App
Download iOS App



