मंगलवार शाम दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। दिनभर की उमस और चिपचिपे मौसम के बाद शाम की फुहारों ने राजधानी की फिजा को खुशनुमा बना दिया। मंगलवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे में रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है, वहीं बुधवार को तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। दिल्लीवासियों को मंगलवार को अचानक मौसम में आए बदलाव से गर्मी से राहत मिली। सुबह जहां पारा चढ़ा हुआ था, वहीं शाम को हुई बारिश ने तापमान को कुछ हद तक नीचे ला दिया। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
#WATCH दिल्ली: शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई।
वीडियो खानपुर से है। pic.twitter.com/LXf5HLbroB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
अगले 24 घंटे में और बारिश की संभावना
आईएमडी ने बताया है कि राजधानी में अगले 24 घंटों तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बुधवार को तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे मौसम और भी सुहावना हो सकता है। हालांकि राहत के इस मौसम के बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 11 मई के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने की आशंका है।
लू और गर्मी से सताएंगे आने वाले दिन
आईएमडी ने यह भी बताया है कि तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही आने वाले दिनों में लू और तेज गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वह धूप में निकलते समय सावधानी बरतें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।


Download Android App
Download iOS App



