दिल्ली-एनसीआर में होली के दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 मार्च के बीच बारिश की संभावना है। 14 मार्च को होली के दिन बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं, तो कभी सुबह और शाम की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है, लेकिन इससे पहले गर्मी अपने तेवर भी दिखाएगी।
बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 से 15 मार्च के बीच बारिश की संभावना है। होली के दिन भी एनसीआर में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे मौसम ठंडा हो जाएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 14 मार्च को होली के दिन बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। 15 मार्च को हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।
बदलते मौसम से बढ़ रही बीमारियां
पश्चिमी विक्षोभ में हो रहे बदलाव के कारण एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के बावजूद सुबह और शाम ठंडी हवा चल रही है। बारिश होती है तो नमी बढ़ेगी और सुबह-शाम ठंड का भी अहसास हो सकता है। लगातार बदलते इस मौसम के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को वायरल बुखार के साथ-साथ गले में इन्फेक्शन होने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



