Delhi-NCR में पूरे हफ्ते बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा संभव

Summary :

दिल्ली-NCR: मौसम विभाग ने अगले हफ्ते बारिश की चेतावनी दी

पूरे Delhi-NCR में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज लोगों को अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां हल्की बारिश की फुहार से एनसीआर के लोगों का सामना हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ तेज हवा और सुबह के वक्त कुहासा भी लोगों को देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, ये पूरा हफ्ता आसमान में बादल, तेज हवा, कुहासा और बारिश की फुहारों के अलग-अलग मौसम के साथ बीतेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस पूरे हफ्ते एनसीआर के लोगों का अलग-अलग तरह के मौसम से सामना होगा।

मौसम विभाग की मानें तो 1 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ-साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 मार्च से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है और हल्का कुहासा सुबह के वक्त देखने को मिलेगा।

ठीक ऐसे ही 3 मार्च को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तेज हवाओं से एनसीआर के लोगों का सामना होगा। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

5 मार्च को तेज हवा एक बार फिर चलती हुई दिखाई देगी। इस दिन भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 6 और 7 मार्च को भी हल्का कुहासा देखने को मिलेगा और 6 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ 7 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.