Weather Update: केरल में मानसून की दस्तक, दिल्ली-एनसीआर और यूपी सहित देशभर में बारिश के मौसम की शुरुआत

Summary :

Weather Update: भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में थे। लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर केरल में दस्तक दे दी। इसके साथ ही भारत के सबसे महत्वपूर्ण वर्षा मौसम की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, किसानों, बाजारों और नीति-निर्माताओं को भी बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को केरल में मानसून के आगमन की घोषणा की। जिसका असर कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी दिखाई दे रहा है। केरल में भारी बारिश का अलर्ट…

Weather Update: भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में थे। लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर केरल में दस्तक दे दी। इसके साथ ही भारत के सबसे महत्वपूर्ण वर्षा मौसम की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, किसानों, बाजारों और नीति-निर्माताओं को भी बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को केरल में मानसून के आगमन की घोषणा की। जिसका असर कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी दिखाई दे रहा है।

Weather Update (Source: Social Media)
Weather Update (Source: Social Media)

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

केरल में मानसून का आगमन हर साल विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यही पूरे देश में जून से सितंबर तक चलने वाले चार महीने के वर्षा चक्र की शुरुआत का संकेत देता है। केरल पहुंचने के बाद मानसून आमतौर पर चरणबद्ध तरीके से उत्तर भारत की ओर बढ़ता है। मानसून की एंट्री के साथ ही केरल के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई है।

Weather Update
Weather Update

मौसम विभाग ने 9 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के बारिश

दिल्ली के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। जैसे-जैसे मानसून उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा, दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Weather Update: देशभर में जल्द सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों में भी आगे बढ़ेगा। अगले कुछ सप्ताह किसानों, जल प्रबंधन एजेंसियों और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मानसून पूरे मौसम में कितना सक्रिय रहता है और कितनी बारिश होती है। फिलहाल केरल में मानसून के पहुंचने के साथ ही देश में वर्षा ऋतु का औपचारिक आगाज हो चुका है। आने वाले महीनों में मानसून का प्रदर्शन कृषि, जल संसाधनों और अर्थव्यवस्था पर सीधा असर डालेगा। इसलिए इस वर्ष के मानसून पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

Weather Update (Source: Social Media)
Weather Update (Source: Social Media)

आईएमडी ने पहले ही संकेत दिया था कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। हालांकि केरल में मानसून का आगमन यह नहीं दर्शाता कि पूरे देश में तुरंत बारिश शुरू हो जाएगी, लेकिन यह मानसून की देशव्यापी यात्रा की औपचारिक शुरुआत जरूर है। आने वाले सप्ताह महत्वपूर्ण होंगे, जब मौसम वैज्ञानिक मानसून की गति और उसके विस्तार पर नजर रखेंगे।

ALSO READ: दिल्ली में आंधी-बारिश से मौसम हुआ ‘कूल-कूल’, जानें आपके इलाके में कब तक बरसेंगे बादल

Rahul Kumar Rawat