देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आने की वजह से सर्दी का एहसास होने लगा है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी होने लगी है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (मंगलवार), 13 दिसंबर से हवाओं की रफ्तार तेज हो जाएगी।जिसकी वजह से तापमान तेजी से गिरने वाला है।दिल्ली-एनसीआर समेत कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
आपको बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सर्दियां दिल्ली से दूर नहीं हैं। हिमालय के इलाकों में अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगभग खत्म हो चुका है।इसलिए जो बर्फबारी हिमालय प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हुई है, उसका असर अब हवाओं की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली की सर्दी पर भी दिखाई देगा।
दिल्ली में जल्द ही बदलेगा मौसम
बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने की संभावना है। वहीं, आज भी सुबह के वक्त यहां कोहरा छाए रहने की संभावना है।अगले दो से तीन दिनों तक राजधानी को प्रदूषण से राहत मिलेगी।सोमवार को राजधानी में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



