Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

दिल्ली में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, आज तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पंहुचा

Summary :

राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशाओं से चल रहीं ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। तेज हवा चलने की वजह से दिल्ली (Delhi) में कंपकंपा देने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन आज राजधानी में लोगों की बढ़ी मुश्किलें तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पंहुचा दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया आपको बता दें अगर यही…

राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशाओं से चल रहीं ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। तेज हवा चलने की वजह से दिल्ली (Delhi) में कंपकंपा देने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है।

  • दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन आज
  • राजधानी में लोगों की बढ़ी मुश्किलें
  • तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पंहुचा
  • दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

आपको बता दें अगर यही सिलसिला जारी रहा तो दिल्ली वाले ठंड की वजह से आने वाले कुछ दिनों में घर में रहने के लिए मजबूर होंगे।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि लोगों को अब ठंड से बचकर रहने की जरूरत है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है. रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। 11 दिसंबर को दिन के समय अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान था।

दिल्ली-NCR में दिन के समय कंपकंपी ठंड हो सकती है महसूस

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में रात के साथ दिन में भी पारा लुढ़केगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 20 दिसंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय कंपकंपी महसूस हो सकती है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक 17 दिसंबर तक दिल्ली और आसपास के शहरों का अधिकतम तापमान गिरकर 22 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज

तो वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में सर्वाधिक एक्यूआई दर्ज किया, यहां वायु सूचकांक 383 रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 317 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। मंगलवार को भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner