दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। इस वजह से मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई बादल छाए, ठंडी हवाएं भी चलीं। हालांकि, कुछ ही देर में धूप छा गई। यह मौसम दिल्लीवालों के लिए मार्च की शुरुआत में भी रहेगा। 1 और 2 मार्च को बूंदाबादी और आंधी का अनुमान है।
- दिल्ली में मौसम ने फिर बदली करवट
- IMD ने जारी किया अपडेट
- बारिश के साथ होगी मार्च के एंट्री
दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन आकाश साफ रहेगा। इसके बाद एक और दो मार्च मार्च को दोबारा दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। दो मार्च को 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा भी चल सकती है। सुबह में साढ़े पांच बजे के बाद सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज एरिया सहित कई इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज हुई। पीतमपुरा में सबसे अधिक एक मिलीमीटर, रिज एरिया में 0.6 मिलीमीटर, नरेला व पूसा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य है।एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को दिल्ली में आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App





