नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा सीएजी रिपोर्ट द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उजागर किए गए भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। माकन ने इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की। माकन ने कहा कि दिल्ली के विधायकों की सर्किल लेवल विजिलेंस कमेटी व दिल्ली के सांसदों की जिला स्तरीय विजिलेंस कमेटी तब क्या कर ही थीं जब राशन विभाग के अधिकारियों द्वारा 2015 में 5 सरकुलर जारी करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार और अनियमिताओं को उजागर किया जा रहा था।
माकन ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितताए व गड़बड़िया केजरीवाल की दिल्ली सरकार की नाक के नीचे हो रही थी, जबकि केजरीवाल को दूसरो पर उंगली उठाने से फुरसत नही थी। माकन ने कहा कि केजरीवाल दूसरो पर उंगली उठाकर अपनी जिम्मेदारी से नही भाग सकते। क्योंकि सीएजी की रिपोर्ट में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बड़े घोटाले व अनियमितताओं का जिक्र किया है।
माकन ने सीएजी रिपोर्ट में दिए गए तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि 13 मामलों में घर के सबसे बड़े सदस्यों की उम्र 18 साल से कम दिखाई गई है। इसी प्रकार नेशनल फूड सिक्योरिटी के अन्तर्गत आने वाले लाभार्थियों की पात्रता को भी ढंग से नही जांचा गया, कानूनों के उलंघन करते हुए 12852 एनएफएस कार्ड होल्डर्स में पुरुषों एचओएफएस पाया गया जबकि उन परिवारों में बालिग महिलाएं भी थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



