पश्चिम बंगाल : कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, मौके पर पहुंची 10 फायर ब्रिगेड

Summary :

वार्ड में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि कोलकाता मेडिकल कॉलेज शहर के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भयानक आग लग गई है।इस घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 15 गाड़ियां घटनास्‍थल पर पहुंच गई हैं। राहत-बचाव का काम जारी है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग की सूचना मिलते ही अस्‍पताल में मौजूद 250 मरीज़ों को बाहर निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि आग दवा की दुकान से शुरू हुई थी। हालांकि, अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग को बुझाने के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज में लगातार काम चल रहा है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज में कई इमारतें हैं और आग लगने के बाद यहां भर्ती कई मरीजों को स्‍ट्रेचर में इमारत से बाहर निकाला गया है।

मरीज के शरीर पर आग लगाकर Fire Therapy से किया जाता है इलाज, ये तरीका हिला देगा दिमाग

अस्‍पताल से निकाले गए कई मरीजों को एंबुलेंस से दूसरे अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। कई मरीजों को अस्‍पताल की इमारत में लेटा हुआ देखा गया। बता दें कि जिस फार्मेसी स्टोर में आग लगी है, उसके ठीक सामने ही अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड है। वार्ड में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि कोलकाता मेडिकल कॉलेज शहर के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है। यह 1948 में स्थापित किया गया था।

Desk Team