दिल्ली में आये दिन आग लगने की ख़बरें सामने आती रहती हैं। घटना पश्चिमी दिल्ली की है, जहाँ एक बहुमंजिला पार्किंग में आग लगने से 21 कारें जलकर ख़ाक हो गयीं। दरअसल दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सोमवार (26 दिसंबर) सुबह एक बहुमंजिला पार्किंग में आग लग गई थी जिसमें 21 कारें जलने की ख़बर है।
दमकल सेवा के अधिकारियों ने दी जानकारी
दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आग लगने की सटीक वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक व्यक्ति का जिक्र किया, जिसे सीसीटीवी फुटेज में पार्किंग स्थल पर संदिग्ध स्थिति में देखा जा सकता है।
संदिग्ध व्यक्ति की हुई पहचान
अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा, ‘‘घटना की सटीक वजह का पता लगाने के लिए कई दलों का गठन किया गया है। जांच जारी है।’’ दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब चार बजे मिली और मौके पर छह दमकल वाहन भेजे गये। दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग पर सुबह छह बजकर करीब 10 मिनट तक काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



