दिल्ली : झंडेवालान स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूदी महिला की मौत

Summary :

दिल्ली मेट्रो रेल प्रशासन के मुताबिक, हादसे के चलते ब्लू लाइन मेट्रो का इंद्रप्रस्थ से कीर्ति नगर तक का मेट्रो संचालन बाधित रहा।

मध्य दिल्ली के झंडेवालान स्टेशन पर सोमवार सुबह एक महिला मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस जांच में जुटी है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के बाद कुछ देर तक मेट्रो का सुचारू संचालन भी बाधित रहा। 
मेट्रो रेल प्रशासन ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर भी घटना की पुष्टि की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक दिल्ली मेट्रो पुलिस डीसीपी विक्रम पोरवाल ने कोई बयान नहीं दिया है। 

दिल्ली मेट्रो रेल प्रशासन के मुताबिक, हादसे के चलते ब्लू लाइन मेट्रो का इंद्रप्रस्थ से कीर्ति नगर तक का मेट्रो संचालन बाधित रहा। जबकि बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा बदस्तूर जारी रही। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 25 साल की एक विवाहित महिला ने येलो लाइन मेट्रो स्टेशन के सामने कूदकर जान दे दी थी। 

Desk Team