बिना बेहोश किए डॉक्टर ने की ब्रेन सर्जरी, ऑपरेशन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करती रही महिला

Summary :

महिला मरीज पूरी सर्जरी के दौरान संकटमोचन हनुमान की चालीसा का पाठ करती रही। इस दौरान महिला के साथ अस्पताल के न्यूरो विभाग के डॉक्टर भी चालीसा का पाठ कर रहे थे।

दिल्ली स्थित अखिल आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों द्वारा एक मरीज को बिना पूरी तरह बेहोश किए हुए उसकी सफल ब्रेन सर्जरी की गई। सबसे खास बात यह है कि महिला मरीज पूरी सर्जरी के दौरान संकटमोचन हनुमान की चालीसा का पाठ करती रही। इस दौरान महिला के साथ अस्पताल के न्यूरो विभाग के डॉक्टर भी चालीसा का पाठ कर रहे थे। 
गुरुवार को हुई इस खास सर्जरी में एम्स की न्यूरो एनेस्थेटिक टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। जहां 24 साल की महिला, जिसके मस्तिष्क के बाईं ओर बने बड़े ब्रेन ट्यूमर (ग्लियोमा) की सर्जरी होनी थी। सर्जरी के दौरान मरीज को बेहोश रखा जाता है लेकिन इस महिला मरीज की सर्जरी पूरे होश में की गई। सर्जरी के दौरान महिला मरीज न सिर्फ पूरी तरह होश में रही, बल्कि ऑपरेशन टेबल पर ही वह खुद ही प्रार्थना करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ भी करती रही।


महिला मरीज के इस अदम्य साहस को देख डॉक्टर्स भी काफी उत्साहित थे। ऑप्रेशन थिएटर में मौजूद किसी सदस्य ने मरीज की इस हिम्मत का वीडियो बना लिया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही नहीं बाताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद उसने अपने बालों में शैम्पू किया। इसके बाद ऑपरेशन थियेटरस से मुस्कुराते हुए बाहर निकली।

Desk Team