पश्चिमी दिल्ली : टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे एक युवक ने मेट्रो के आगे लेटकर आत्महत्या कर दी। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
मौके पर पहुंची राजौरी गार्डन मेट्रो पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब राजीव चौक लाइन से मेट्रो ट्रैक पर आई तभी युवक प्लेटफार्म से आधा शरीर बाहर पटरियों की तरफ निकालकर लेट गया। मेट्रो ने उसे जोरदार टक्कर मारी। दोनों हाथ कट गए और गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App



