बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान गुलशन (21) के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, गुलशन परिवार के साथ प्रह्लादपुर में रहता था।
एनएसयूआई विदेशी विद्यार्थियों के साथ साझा करेगा भारतीय संस्कृति
पुलिस को देर रात सूचना मिली कि शाहबाद डेयरी चौक के पास एक कार डिवाइडर के ऊपर चढ़ी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कार डिवाइडर पर है और घायल युवक को कार से निकालकर स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बारे में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी घटना का साफ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।


Download Android App
Download iOS App



