दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरी, 4 की मौत, 14 बचाए गए

Summary :

अभी भी करीब आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है

दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 14 लोगों को बचा लिया गया। NDRF और पुलिस ने तुरंत राहत बचाव अभियान शुरू किया। अभी भी मलबे में आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना सुबह 3 बजे हुई।

दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस घटना के बाद कई लोग मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही NDRF और पुलिस ने राहत बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 14 लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि मलबे में अभी भी करीब आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

DCP संदीप लांबा का बयान

उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संदीप लांबा ने बताया कि यह घटना सुबह 3 बजे हुई। इस घटना में चौदह लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। बचाव अभियान जारी है। 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।

राहत बचाव कार्य जारी

अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 2:50 बजे एक घर के ढहने की सूचना मिली। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।  अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 2:50 बजे एक घर के ढहने की सूचना मिली। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है। 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।