AAP New Office : आम आदमी पार्टी (AAP) का मुख्यालय नई दिल्ली स्थित लुटियंस जोन के पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन पर पहुंच गया है। पहले पार्टी का मुख्यालय आईटीओ से कुछ दूरी पर राउज एवेन्यू कोर्ट के समीप स्थित था। रविवार को पार्टी का मुख्यालय शिफ्ट किया गया है।
Highlights
. आज से AAP मुख्यालय का पता बदला
. नया ठिकाना लुटियंस जोन के पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन है
. पहले पार्टी का मुख्यालय राउज एवेन्यू कोर्ट के समीप स्थित था
AAP New Office : मुख्यालय का पता बदला
आम आदमी पार्टी (AAP New Office ) का मौजूदा मुख्यालय अदालती आदेश के बाद खाली हुआ है। साथ ही आम आदमी पार्टी ने पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित अपने नए मुख्यालय पर बोर्ड भी लगा दिया है। कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को नई दिल्ली के लुटियंस जोन में पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन मार्ग स्थित बंगला नंबर-1 आवंटित किया है। बता दें कि रविवार को आम आदमी पार्टी ने राउज एवेन्यू से पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन में शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया। पार्टी का कहना है कि अब उनकी सभी बैठकें, प्रेस वार्ता व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन नए मुख्यालय में ही किया जाएगा।
AAP New Office : गौरतलब है कि रविवार को ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हो सकती है। इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कर सकते हैं। मनीष सिसोदिया को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। वह दिल्ली आबकारी पॉलिसी मामले में 17 महीनों तक जेल में बंद रहे।
AAP New Office : पार्टी का कहना है कि मनीष सिसोदिया के बाहर आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। आम आदमी पार्टी का यह भी कहना है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव में तीन बार का जो रिजल्ट रहा है, इस बार भी आम आदमी पार्टी वही दोहराने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App





