दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए AAP के वॉर रूम का उद्घाटन

Summary :

AAP War Room Inaugurated: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘वॉर रूम’’ का उद्घाटन शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने किया। ‘आप’ ने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट में से चार पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन की उसकी सहयोगी कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। सात चरण के चुनाव के छठे दौर में 25 मई को इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। Highlights: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए AAP के वॉर रूम का उद्घाटन ‘वॉर रूम’ में विभिन्न उद्देश्यों के लिए 12 टीम होंगी’ चार…

AAP War Room Inaugurated: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘वॉर रूम’’ का उद्घाटन शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने किया। ‘आप’ ने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट में से चार पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन की उसकी सहयोगी कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। सात चरण के चुनाव के छठे दौर में 25 मई को इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

Highlights:

  • दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए AAP के वॉर रूम का उद्घाटन
  • ‘वॉर रूम’ में विभिन्न उद्देश्यों के लिए 12 टीम होंगी’
  • चार सीट पर सुचारू और संगठित प्रचार सुनिश्चित करेंगी

‘वॉर रूम’ में विभिन्न उद्देश्यों के लिए 12 टीम होंगी’

‘आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर ‘आप’ मुख्यालय में स्थित ‘‘वॉर रूम’’ में विभिन्न उद्देश्यों के लिए 12 टीम होंगी। ‘आप’ पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नयी दिल्ली से चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि चारों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और वे सुनिश्चित करेंगे कि ‘आप’ का प्रचार अभियान व्यवस्थित तरीके से चले।

चार सीट पर सुचारू और संगठित प्रचार सुनिश्चित करेंगी

राय ने कहा कि व्यवस्थागत, प्रचार अभियान प्रबंधन, कानूनी कार्य, डेटा प्रबंधन और विश्लेषण तथा मीडिया और सोशल मीडिया के लिए समर्पित टीम पार्टी द्वारा लड़ी जा रही चार सीट पर सुचारू और संगठित प्रचार सुनिश्चित करेंगी। जेल में बंद ‘आप’ प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के शाम को पूर्वी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में पहले रोड शो पर राय ने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ पार्टी का लोकसभा अभियान ‘‘जेल का जवाब वोट से’’ अपने तीसरे चरण में प्रवेश करेगा।

पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन

पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘‘जेल का जवाब वोट से’’ अभियान के पहले दो चरण में चार निर्वाचन क्षेत्रों में घर-घर जाकर संपर्क किया गया और ‘‘संकल्प सभा’’ आयोजित की गईं। राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ गुस्सा है और ‘‘यह चुनाव दिल्ली की जनता लड़ रही है।’’ दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए नामांकन 29 अप्रैल से शुरू होगा।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News