Banswara Road Accident: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में चालक के कार पर से नियंत्रण खो देने के कारण वह एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Highlights:
- बांसवाड़ा जिले में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
- हादसा शुक्रवार देर रात बागीदौरा-कलिंजरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ
- हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए
हादसा शुक्रवार देर रात बागीदौरा-कलिंजरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात बागीदौरा-कलिंजरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस ने कहा कि एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत पांच लोग रेस्तरां से खाना खाने के बाद कार से लौट रहे थे और इस दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद वह एक पेड़ से जा टकराया।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए
पुलिस उपाधीक्षक विनय चौधरी ने बताया, ‘हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कुलदीप कंसारा, अजय मईड़ा और शैयान यूसुफ के रूप में हुई। घायलों का बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



