Delhi Corridor: दिल्ली में 2 और नए मेट्रो कॉरिडोर बनेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक की यह अहम फैसला किया है। वहीं, इस बैठक के बाद सूचना एंव प्रसार मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। पहली मेट्रो लाजपतनगर से साकेत जी ब्लाक तक। दूसरा- इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है।
Highlights:
- दिल्ली में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक की यह अहम फैसला
- इसमें 8400 करोड़ रुपए की लागत आएगी
इसमें 8400 करोड़ रुपए की लागत आएगी
बता दें कि दिल्ली में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को बनाने में 8400 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 2029 तक ये पूरा होगा। इसके साथ ही ठाकुर ने आगे कहा कि इससे सफर का समय और पैसा बचेगा। साथ ही दिल्ली एनसीआर में मेट्रों का पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बहुत बड़ा योगदान है।


Download Android App
Download iOS App



