China Explosion: उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक भोजनालय में बुधवार को गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य ज़ख्मी हो गए। यह विस्फोट बीजिंग के पास स्थित सानहे शहर के यानजिआओ टाउनशिप में स्थित ‘चिकन’ की दुकान में हुआ। संदेह है कि गैस रिसाव से विस्फोट हुआ है।
Highlights:
- चीन में एक भोजनालय में विस्फोट
- दो की मौत, 26 जख्मी
- दमकलकर्मी ने हालात पर पाया काबू
विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई
‘चाइना’ डेली ने खबर दी है कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने अपनी एक खबर में बताया कि बचावकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। सानहे के यानजिआओ टाउनशिप में स्थानीय समयनुसार बुधवार सुबह आठ बजे इमारत में विस्फोट हुआ जिससे इमारत और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
दमकलकर्मी ने हालात पर पाया काबू
घटनास्थल के वीडियो में आग की लपटें और धुएं का गुबार तथा सड़क पर मलबा बिखरा हुआ दिख रहा है। खबर में कहा गया है कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने 36 गाड़ियां और 154 कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा है।


Download Android App
Download iOS App



