Gazipur में युवक की हत्या पर बवाल, दो आरोपी हिरासत में

Summary :

गाजीपुर में युवक की हत्या से गुस्साए लोग, हाईवे पर जाम

दिल्ली में गाजीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक 32 वर्षीय युवक रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गाजीपुर इलाके में भयंकर जाम के हालात हैं। इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है।

सोमवार सुबह मृतक के परिजनों ने नेशनल हाईवे-24 को जाम कर दिया, जिससे 4 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। स्थिति को संभालने के लिए पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

डीसीपी ने परिवार वालों को समझाया कि जाम खोल दें, क्योंकि इसमें एंबुलेंस भी फंसी है और लोगों को दूर तक जाना है। हालांकि, परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया जा रहा है।

Delhi Airport पर 82 वर्षीय महिला घायल, Air India पर व्हीलचेयर न देने का आरोप

एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि तड़के चार बजे हमें एक व्यक्ति के गोली लगने की सूचना मिली थी। मामले में कार्रवाई करते दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। जाम हटावाया जा रहा है। हमने मृतक के परिजनों को सुनिश्चित किया है आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई टीमों आरोपियों की तलाश में लगी हैं।

मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया कि मेरे भाई रोहित की रात हत्या कर दी गई। यहां पर रोहिंग्या बसे हैं, जो दो नंबर का कारोबार करते हैं। मेरे भाई ने दो नंबर के धंधे को रोकने की कोशिश की थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। वीरेंद्र सिंह ने मांग की कि जो हत्यारे हैं उनका एनकाउंटर किया जाना चाहिए। रात करीब दो बजे रोहित को गोली मारी गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी और फिर वह कोर्ट से जमानत पर बाहर आकर दो नंबर का धंधा फिर से शुरू करेंगे। हम मांग करते हैं कि हत्या में जो लोग शामिल हैं उनका एनकाउंटर होना चाहिए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.