Delhi: अलर्ट! अब नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, बढ़ेगा तापमान, घरों से निकलना होगा मुश्किल

Delhi: अलर्ट! अब नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, बढ़ेगा तापमान, घरों से निकलना होगा मुश्किल

Delhi

Delhi: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों मौसम ठंडा और कूल-कूल रहा है। लोकिन अब दिल्लीवासियों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है। बता दें, आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। आसमान साफ रहने और दिनभर तेज धूप निकले के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान के 42 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं।

Highlights

  • अब नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
  • बढ़ेगी दिल्लीवासियों की परेशानी
  • तापमान 42 डिग्री के होगा पार

आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं दिनभर धूप खिली रहने अब दिल्ली के तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा। हालांकि इस पूरे सप्ताह दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार बिल्कुल नहीं हैं। 17 मई तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

delhi2 10

बीते दिन 39.8 डिग्री रहा तापमान

रविवार को दिल्ली तेज धूप खिली रही। हालांकि, आंशिक बादलों की आवाजाही भी रही। खासतौर पर शाम के समय घने बादल छाने लगे। इस दौरान पीतमपुरा और अन्य कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य तापमान है।

delhi3 10

नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र

हवा में नमी का स्तर 75 से 32 प्रतिशत तक रहा। नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स यानी अक्षरधाम क्षेत्र की रात भी खासी गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

delhi4 8

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, दिनभर धूप खिली रहने अब दिल्ली के तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा। 17 मई तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली की हवा साफ बनी हुई

दूसरी तरफ मौसम के अलग-अलग कारकों के चलते दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। धूल कणों में बढ़ोतरी के चलते सुबह के समय दिल्ली का एक्यूआइ 200 से ऊपर यानी ”खराब” श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन हवा चलते ही यह 183 अंक पर आ गया। इस स्तर की हवा को ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी एक्यूआई के ‘मध्यम’ श्रेणी में ही रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।