केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर दिल्ली बीजेपी आज शाम से शुरू करने जा रही अभियान

Summary :

Delhi: दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और आम-आदमी पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीते कई दिनों से दिल्ली में प्रदर्शनी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बीजेपी ने सीएम के इस्तीफे की मांग की है। Highlights:  केजरीवाल के इस्तीफे की मांग लेकर आज शाम से अभियान शुरू करेगी BJP  फिलहाल, शराब नीति घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं अरविंद केजरीवाल  दिल्ली हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका की थी नामंजूर   कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली का सियासी पारा तेजी से बढ़ रहा…

Delhi: दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और आम-आदमी पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीते कई दिनों से दिल्ली में प्रदर्शनी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बीजेपी ने सीएम के इस्तीफे की मांग की है।

Highlights:

  •  केजरीवाल के इस्तीफे की मांग लेकर आज शाम से अभियान शुरू करेगी BJP
  •  फिलहाल, शराब नीति घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं अरविंद केजरीवाल
  •  दिल्ली हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका की थी नामंजूर

 

कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली का सियासी पारा तेजी से बढ़ रहा है। इसी मामले को लेकर बीजेपी ने आज बड़ा ऐलान किया है भाजपा ने आज शाम से अपने अभियान को तेज करने जा रही है। दिल्ली बीजेपी के नेता आम आदमी पार्टी के खिलाफ सडकों पर अलग-अलग इलाकों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
वहीँ अब इस मामले में जैसे-जैसे इस्तीफे की देरी हो रही है , वैसे-वैसे भाजपा विपक्ष के रूप में दबाव बढ़ा रहा है।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होना है सुनवाई

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में केजरीवाल की गिरफ़्तारी को चुनौती देने वाली वाली याचिका पर फटकार लगाते हुए राहत देने से इनकार कर दिया था। वहीं अब इसी मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था। जिसपर सोमवार यानी 15 अप्रैल को सुनवाई होना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News