Delhi की CM Rekha Gupta ने की Murli Manohar Joshi से मुलाकात

Summary :

भाजपा के वरिष्ठ नेता से मिलीं Delhi की CM Rekha Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम ने स्वयं सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी दी।

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी से उनके आवास पर भेंट कर स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।”

उल्लेखनीय है कि रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद भाजपा के तमाम नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। इससे पहले भी वह पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुकी हैं।

इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने एक्स पर साझा की थीं। रेखा गुप्ता ने लिखा था, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ, जहां विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा की।”

वह शुक्रवार को ही दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से भी मिली थीं। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा, “दिल्ली भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से स्नेहपूर्वक भेंट कर जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.