दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शुरू किया “अंकुश“ अभियान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शुरू किया “अंकुश“ अभियान

अंकुश अभियान 16-17 अक्टूबर की मध्यरात्रि को शुरू किया गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने कहा कि इस नए अभियान के तहत, शस्त्र अधिनियम के तहत 11 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए “अंकुश” नामक एक अभियान शुरू किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
नए अभियान के तहत 11 प्राथमिकी दर्ज , 11 लोगों को किया गिरफ्तार 
उन्होंने कहा कि ‘अंकुश’ अभियान 16-17 अक्टूबर की मध्यरात्रि को शुरू किया गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने कहा कि इस नए अभियान के तहत, शस्त्र अधिनियम के तहत 11 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो देसी पिस्तौल व चाकू आदि बरामद किए गए।
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक अवैध शराब बेचने के आरोप में अन्य छह मामले दर्ज किए गए तथा 60 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मादक पदार्थों की बिक्री के सिलसिले में पांच मामले दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।