INDIA Bloc Protest : Kejriwal की बिगड़ती सेहत को लेकर 30 जुलाई को ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली

Summary :

INDIA Bloc Protest : दिल्ली की तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खराब हो रही सेहत का मुद्दा उठाने के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक रैली करेगा। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। INDIA Bloc Protest:30 जुलाई को ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली ‘आप’ भाजपा पर केजरीवाल को जेल में जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है और उनकी चिकित्सा रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शर्करा स्तर 26 बार कम हुआ।‘इंडिया’ की घटक दल ‘आप’ ने भाजपा…

INDIA Bloc Protest

INDIA Bloc Protest : दिल्ली की तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खराब हो रही सेहत का मुद्दा उठाने के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक रैली करेगा। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

INDIA Bloc Protest:30 जुलाई को ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली

‘आप’ भाजपा पर केजरीवाल को जेल में जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है और उनकी चिकित्सा रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शर्करा स्तर 26 बार कम हुआ।‘इंडिया’ की घटक दल ‘आप’ ने भाजपा नीत केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पर केजरीवाल के जीवन से खेलने का आरोप लगाया।आप ने कहा, “केजरीवाल की खराब हो रही सेहत का मुद्दा उठाने के लिए ‘इंडिया’ 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर बड़ी रैली करेगा।”

केजरीवाल की जेल में गिरती सेहत को लेकर इंडिया ब्लॉक 30 जुलाई को करेगा रैली:  AAP - INDIA bloc rally on July 30 over arvind Kejriwal declining health in  jail says AAP ntc - AajTak

INDIA Bloc Protest : संवाददाता सम्मेलन के दौरान जब आतिशी से रैली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा हर तरीके से दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रही है। भाजपा दिल्ली के लोगों के कार्यों को रोक रही है। यह दिल्ली के लोगों के पैसों को रोक रही है। भाजपा ने दिल्ली के लोगों के लिए काम करने वाले अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराया।’’

CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल के समर्थन में रैली करेगा I.N.D.I.A Bloc

आतिशी ने दावा किया कि जब भाजपा को पता चला कि केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल सकती है तो उसने मुख्यमंत्री को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से गिरफ्तार करा दिया।उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (भाजपा को) पता था कि केजरीवाल को पिछले 30 वर्ष से मधुमेह है। उनका वजन हिरासत में रहने के दौरान साढ़े आठ किलोग्राम तक कम हो गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar