ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर उपद्रव करने वाला आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर उपद्रव करने वाला आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर उपद्रव करने के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

 राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर उपद्रव करने के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 
स्पेशल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उत्तरी रेंज की स्पेशल सेल की टीम ने लाल किला मामले में फरार चल रहे इकबाल सिंह को मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इकबाल की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपसे का इनाम रखा था। पुलिस ने सोमवार रात दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। 
पिछले सप्ताह पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। इसके अलावा पुलिस ने जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। 
गौरतलब है कि केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ हिंसक झड़पें हुई थीं और कुछ प्रदर्शनकारी लाल किले तक पहुंच गए थे। उन्होंने लाल किला की प्राचीर पर किसान संगठनों के झंडे और धार्मिक झंडा लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।