उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक (Chandni Chowk) इलाके के पास बुधवार को 25 वर्षीय एक आइसक्रीम विक्रेता पर कई बार चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उन्हें नई सड़क की घटना के संबंध में देर रात 1.25 बजे कोतवाली पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई।
- चांदनी चौक में एक आइसक्रीम विक्रेता पर कई बार चाकू से हमला किया गया
- जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है
- मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं
मौके पर पहुंची पुलिस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, एक टीम भेजी गई और मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उस व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। उसकी पीठ, कूल्हे और जांघ पर कई वार किए गए थे। उस दौरान वह बयान देने की हालत में नही था। अधिकारी ने आगे कहा कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं और दोपहिया वाहन पर आए हमलावरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
मामले का दुश्मनी से जुड़ा होने की आशंका
अधिकारी ने कहा कि आगे की पूछताछ में पता चला कि दो या तीन दिन पहले पीड़ित की एक अन्य आइसक्रीम विक्रेता के साथ हाथापाई हुई थी। उन्होंने कहा कि मामले में दुश्मनी के पहलू की पुष्टि की जा रही है और घायल के बयान दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




