Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 35 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई है। प्राधिकरण के मुताबिक अवैध निर्माण को लेकर एक बड़ा अभियान चलाकर करीब 35 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराया गया। जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी।
Highlights:
- नोएडा प्राधिकरण ने 35 करोड़ की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया
- टीन शेड और बाउंड्री वॉल को हटा दिया
- कार्रवाई के दौरान विरोध करने की कोशिश की गई
टीन शेड और बाउंड्री वॉल को हटा दिया
प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ प्रबंधक केवी सिंह की अगुवाई में दस्ते ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। टीन शेड और बाउंड्री वॉल को हटा दिया। सोरखा जाहिदाबाद गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान विरोध करने की कोशिश की गई
जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित और मास्टर प्लान 2031 के अनुसार योजना में शामिल निकली। कार्रवाई के दौरान विरोध करने की कोशिश की गई। लेकिन, पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया।


Download Android App
Download iOS App



